खेल

प्रधानमंत्री मोदी ने 2026 अंडर 23 एशियाई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए भारतीय पहलवानों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित 2026 अंडर 23 एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के लिए आज भारतीय पहलवानों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी पुरुष फ्रीस्टाइल और महिला कुश्ती टीमों ने चैंपियनशिप में टीम खिताब जीते।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पुरुषों की फ्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने 4 स्‍वर्ण पदकों समेत 9 पदक जीते, जो अंडर 23 एशियन चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के अब तक के सर्वाधिक पदक हैं।

उन्होंने कहा कि महिला कुश्ती दल ने 6 स्‍वर्ण पदकों समेत 10 पदक जीते।

प्रधानमंत्री ने इस बात को भी रेखांकित किया कि ग्रीको-रोमन टीम ने 8 पदक जीतकर अब तक के सर्वाधिक पदक अपने नाम किए।

प्रधानमंत्री ने पहलवानों को बधाई देते हुए उनके भावी प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

“हमारे पहलवानों का शानदार प्रदर्शन!

हमारी पुरुषों की फ़्रीस्टाइल और महिलाओं की कुश्ती टीमों ने वियतनाम के दा नांग में 2026 अंडर 23 एशियाई चैंपियनशिप में टीम खिताब जीते।

पुरुषों की फ़्रीस्टाइल कुश्ती टीम ने 4 स्‍वर्ण पदकों सहित 9 पदक जीते, इस तरह अंडर 23 एशियन चैंपियनशिप के इतिहास में भारत के अब तक के सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया। महिला कुश्‍ती दल ने 6 स्‍वर्ण पदकों सहित 10 पदक जीते। ग्रीको-रोमन टीम ने भी 8 पदकों के साथ अब तक के सर्वाधिक पदक अपने नाम किए।

हमारे पहलवानों को बधाई। भावी प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएँ।”

Editor

Recent Posts

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

7 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

7 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे के 6 किमी लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

भारतीय रेलवे ने दक्षिण पूर्व रेलवे की 6 किलोमीटर लंबी बारबिल-बोलानी खदान दोहरीकरण परियोजना को…

7 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने वाराणसी मंडल के 614.75 किलोमीटर मार्ग पर ‘कवच 4.0’ के लिए 223 करोड़ रुपये मंज़ूर किए

स्वदेशी तकनीक के ज़रिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम…

7 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार – CT (आतंकवाद-रोधी) नीति और रणनीति’ पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में ‘प्रहार - CT (आतंकवाद-रोधी) नीति…

7 घंटे ago