अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल की जनता और सरकार को देश में चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल की जनता और सरकार को देश में चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नेपाल की जनता को बेहद उत्साह के साथ अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते देखना बेहद खुशी की बात है। उन्होंने सफल चुनावों को एक ऐतिहासिक उपलब्धि और नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा का एक गौरवशाली क्षण बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि एक घनिष्ठ मित्र एवं पड़ोसी के रूप में, भारत नेपाल की जनता और नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति तथा समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा; “नेपाल की जनता और सरकार को चुनावों के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए हार्दिक बधाई। अपने नेपाली बहनों और भाइयों को इतने उत्साहपूर्वक अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करते देखना बेहद खुशी की बात है।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि नेपाल की लोकतांत्रिक यात्रा का एक गौरवशाली क्षण है। एक घनिष्ठ मित्र एवं पड़ोसी के रूप में, भारत नेपाल के लोगों और उनकी नई सरकार के साथ मिलकर शांति, प्रगति तथा समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए दृढ़ प्रतिज्ञ है।”

Editor

Recent Posts

यूरोपीय आयोग ने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए औपचारिक प्रस्ताव पेश किया

यूरोपीय आयोग ने आज भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर और इसे…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के इस सुस्थापित रुख को दोहराया है कि सभी मुद्दों…

7 घंटे ago

बैंकर्स बुक्स साक्ष्य अधिनियम, 2026, 1 अक्टूबर से लागू होगा

सरकार बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र को मजबूत करने, कारोबार में आसानी को बढ़ावा देने और…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर…

9 घंटे ago

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 80 लाख से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी गईं

भारत ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की…

10 घंटे ago

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच पहुंचे

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 के लिए नई दिल्ली पहुंच गए…

11 घंटे ago