प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल में में महिला कबड्डी टीम और पुरुष कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महिला कबड्डी टीम को रोमांचक फाइनल में शानदार स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि टीम ने उल्लेखनीय साहस, धैर्य और टीम वर्क का परिचय दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत को हमारे कबड्डी चैंपियन पर गर्व है, उन्होंने खिलाड़ियों को आगे और भी कई सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेल में स्वर्ण पदक बनाये रखने पर पुरुष कबड्डी टीम को बधाई दी और एक बार फिर चैंपियन बनने पर खुशी जाहिर की। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके दृढ़ संकल्प से देश बहुत गौरवान्वित हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनकी सफलता कई आने वाले खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। उन्होंने पूरी टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…
मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…
एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…
केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…