भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने दिग्गज अभिनेता अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कई दशकों से अनंत नाग जी के सहज अभिनय, अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा और कलात्मक कौशल ने भारतीय सिनेमा, विशेष रूप से कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सम्मान पूरी तरह से उनके हक का है और भारतीय सिनेमा में अनंत नाग जी के बड़े योगदान को दर्शाता है। उन्होंने इस विशेष अवसर पर इस बेहतरीन कलाकार को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट किया: “दिग्गज कलाकार अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई। कई दशकों से उनके सहज अभिनय, अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा और बेहतरीन कला ने भारतीय सिनेमा, विशेष रूप से कन्नड़ सिनेमा पर बहुत गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने जो भी भूमिका निभाई, उसमें उन्होंने अनोखी गहराई और सच्चाई दिखाई। सच में यह बेहतरीन कलाकार के लिए पूरी तरह से योग्य सम्मान है।”

Editor

Recent Posts

दिल्ली की अदालत ने नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में 14 अभियुक्‍तों के नाम आरोप तय करने का निर्देश दिया

दिल्ली की एक अदालत ने आज नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में तीन विषय विशेषज्ञों…

34 मिनट ago

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकी को मार गिराया

सुरक्षा बलों ने आज तड़के जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम में लश्‍करे-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट्ट को…

36 मिनट ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रोम में इटली की प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठकें कीं

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इटली के रोम की अपनी आधिकारिक यात्रा…

42 मिनट ago

वाणिज्य विभाग ने निर्यातकों के लिए समर्थन बढ़ाने के लिए निर्यात संवर्धन मिशन के तहत चार हस्तक्षेपों के दिशानिर्देशों में संशोधन किया

वाणिज्य विभाग ने निर्यातकों को अधिक सहायता प्रदान करने तथा उनकी भागीदारी का दायरा बढ़ाने…

44 मिनट ago