अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने सुनीता विलियम्स सहित क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर उन्‍हें हार्दिक बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सहित क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी पर उन्‍हें हार्दिक बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने क्रू-9 अंतरिक्ष यात्रियों के साहस, दृढ़ संकल्प और अंतरिक्ष अन्वेषण में उनके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष अन्वेषण से अभिप्राय मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखना और उन सपनों को यर्थात में परिवर्तित करने का साहस दिखाना है। सुनीता विलियम्स ने एक पथप्रदर्शक और आदर्श के रूप में अपने पूरे करियर में इस भावना का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है।

एक्स पर अपने एक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा; “क्रू-9 आपका स्वागत है, पृथ्‍वीवासियों ने आपकी प्रतीक्षा की।

यह उनकी दृढ़ता, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रही है। सुनीता विलियम्स और क्रू9 अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता के वास्‍तविक मायने क्‍या हैं। विशाल अज्ञात के सामने उनका अडिग दृढ़ संकल्प सदैव लाखों लोगों को प्रेरणा देता रहेगा।

अंतरिक्ष अन्वेषण का अर्थ मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखना और उन सपनों को यर्थात में परिवर्तित करना है। सुनीता विलियम्स ने एक पथ प्रदर्शक और एक आदर्श के रूप में अपने पूरे करियर में इस भावना का शानदार उदाहरण प्रस्‍तुत किया है।

हमें उन सभी लोगों पर बहुत गर्व है जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता और लगन तथा तकनीक और दृढ़ता का सामंजस्‍य होता है तो कार्य सिद्ध होते हैं।

Editor

Recent Posts

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला आज रायपुर

महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…

39 मिनट ago

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के कारण रद्द

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…

42 मिनट ago

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया

अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया…

47 मिनट ago

फ्रांस के कई शहरों में हिंसक झड़पें, बड़े पैमाने पर लूटपाट और आगजनी; बारह सौ से अधिक लोग गिरफ्तार

फ्रांस के कई शहरों में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं।…

48 मिनट ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, 25 घायल

कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में कल शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की…

51 मिनट ago