प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस में ऐतिहासिक चुनाव जीतने पर डॉ. नवीन रामगुलाम को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने डॉ. रामगुलाम से बात की और मॉरीशस का नेतृत्व करने में उनकी बड़ी सफलता की कामना की।
प्रधानमंत्री ने डॉ. रामगुलाम को भारत आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह विशेष और अनूठी साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हैं।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने स्वीकार किया है कि रविवार को हुए संसदीय चुनाव में उनके गठबंधन एल अलायंस लेपेप को ‘भारी हार’ का सामना करना पड़ा है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार अलायंस ऑफ चेंज गठबंधन के नेता नवीन रामगुलाम (77) हिंद महासागर के इस द्वीपसमूह के अगले नेता बनने जा रहे हैं।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…