खेल

प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में भारतीय दल को 33 पदक जीतने के लिए बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली के ट्यूरिन में आयोजित विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेल 2025 में भारतीय एथलीटों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की है। भारतीय दल ने 33 पदक जीतकर वैश्विक मंच पर देश को गौरवान्वित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज संसद भवन में एथलीटों से मुलाकात की और उनकी लगन और उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा; “मुझे हमारे एथलीटों पर बहुत गर्व है जिन्होंने इटली के ट्यूरिन में आयोजित विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में देश को गौरव दिलाया है! हमारे प्रतिभाशाली खिलाडि़यों ने 33 पदक जीते हैं।

संसद में खिलाडि़यों के दल से मुलाकात की और उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई दी।”

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं…

1 घंटा ago

सीसीआई ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया की शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की…

1 घंटा ago

सीसीआई ने चुबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में कुछ इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चूबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी…

1 घंटा ago

CCI ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस में कुछ इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में…

1 घंटा ago

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच) के प्रोबेशनर्स से बातचीत की

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उप-राष्ट्रपति भवन में इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच)…

2 घंटे ago