खेल

प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो में 25वें ग्रीष्मकालीन डेफलिंपिक्स 2025 में असाधारण प्रदर्शन के लिए भारतीय डेफलिंपियनों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो में आयोजित 25वें ग्रीष्मकालीन डेफलंपिक्स 2025 में भारत के डेफलिंपियनों के असाधारण प्रदर्शन के लिए आज उन्हें हार्दिक बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 9 स्वर्ण पदकों सहित 20 पदकों की ऐतिहासिक सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका के साथ, हमारे एथलीटों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और समर्पण से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने प्रत्येक एथलीट, कोच और सहयोगी स्टाफ को उनके अथक प्रयासों और प्रतिबद्धता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरे देश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है, जिन्होंने वैश्विक मंच पर भारत को गौरवान्वित किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: “टोक्यो में 25वें ग्रीष्मकालीन डेफलिंपिक्स 2025 में अपने असाधारण प्रदर्शन के लिए हमारे डेफलिंपियनों को हार्दिक बधाई। 9 स्वर्ण पदकों सहित 20 पदकों की ऐतिहासिक सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका के साथ, हमारे एथलीटों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और समर्पण से उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रत्येक एथलीट, कोच और सहयोगी स्टाफ को बधाई। पूरे देश को आप सभी पर गर्व है!”

Editor

Recent Posts

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से 15 बच्चों सहित एक सौ 39 लोगों की मौत

पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…

22 मिनट ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले में घायल एक भारतीय नागरिक की मौत

सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…

25 मिनट ago

सऊदी अरब के रियाद हवाई अड्डे पर दो दिन में दूसरे हूती हमले में एक व्यक्ति की मौत और 11 लोग घायल

सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…

28 मिनट ago

रूस और यूक्रेन युद्ध में ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए सहमत: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…

1 घंटा ago

वेस्टइंडीज़ को तीसरे टी-20 मुकाबले में 14 रन से हराकर भारत श्रृंखला में 2-1 से आगे

क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…

1 घंटा ago

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

16 घंटे ago