आईसीसी महिला विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हरा कर पहली बार विश्व कप जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 298 रन बनाये। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 246 रन ही बना सकी। शेफाली वर्मा ने शानदार 87 रन बनाये और 2 विकेट भी लिये। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। फाइनल में 5 विकेट लेने वाली और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में शानदार जीत के लिए भारतीय टीम को बधाई दी है। एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा:
“आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फ़ाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फ़ाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा था। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भावी चैंपियनों को खेलों को पेशे के रूप में चुनने के लिए प्रेरित करेगी।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…
भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…