अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने गाजा शांति योजना की सफलता पर अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंन्‍यामिन नेतन्‍याहू को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक गज़ा शांति योजना की सफलता पर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू और अमरीका के राष्ट्र पति डॉनल्ड ट्रम्प को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ कल रात फोन पर हुई बातचीत में इस पहल के अंतर्गत हुई प्रगति की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से बंधकों की रिहाई और गज़ा के लोगों को बढ़ी हुई मानवीय सहायता प्रदान करने के समझौते का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ अपनी बातचीत का विवरण साझा करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत के दृढ़ रुख की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में कहीं भी और किसी भी रूप में आतंकवाद स्वीकार नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ फोन पर हुई बातचीत के बारे में जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक गज़ा शांति योजना की सफलता पर राष्ट्रपति ट्रम्प को बधाई दी। दोनों नेताओं ने भारत और अमरीका के बीच जारी व्यापार वार्ता में हुई सकारात्मक प्रगति की भी समीक्षा की। अमरीका ने इस्राइल और हमास के बीच गज़ा शांति योजना के पहले चरण पर सहमत होने की घोषणा की थी। शांति योजना के अंतर्गत, गज़ा पट्टी में हमास द्वारा सभी बंधकों की रिहाई और इस क्षेत्र का विसैन्यीकरण होगा। प्रधानमंत्री मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के बीच कल मुंबई में हुई बातचीत में भी गज़ा की स्थिति पर चर्चा हुई।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

11 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

24 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago