भारत

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और अमेरिका की ऐतिहासिक कूटनीतिक यात्रा पर रवाना हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और अमेरिका की ऐतिहासिक कूटनीतिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करना है। फ्रांस में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ प्रधानमंत्री कल से शुरू हो रहे एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे और मार्सिले में भारत के नए महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी आज एआई एक्शन समिट की सह-अध्यक्षता करने के लिए फ्रांस रवाना हो गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ भी बातचीत करेंगे और संयुक्त रूप से कई द्विपक्षीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री मोदी 12 फरवरी को व्यापार, रणनीतिक सहयोग और प्रौद्योगिकी साझेदारी पर केंद्रित दो दिन की यात्रा पर अमरीका भी जाएंगे। फ्रांस में अभूतपूर्व पहलों को अंतिम रूप देने तथा अमरीका की रणनीतिक यात्रा के साथ ही भारत एक समावेशी, सुरक्षित और अभिनव भविष्य को आकार दे रहा है।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

6 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

6 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

8 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

8 घंटे ago