बिहार में लखीसराय जिले के अशोक धाम मंदिर में हुई भगदड़ में सात महिला श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई, जबति दस से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हमारी संवाददाता ने बताया है कि सावन माह के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एकत्र थी।
लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिये उमड़ी श्रद्धालुओं की कतार में भगदड़ से यह हादसा हुआ। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार के अनुसार आज सुबह श्रद्धालुओं के अशोक धाम स्टेशन हॉल्ट से मंदिर जाने वाले रास्ते में बिजली के गिरे खंभे में करंट दौड़ने की अफवाह के बीच भगदड़ मचने से यह हादसा हुआ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिहार के लखीसराय में भगदड़ के कारण हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सक्रिय रूप से सहायता कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण घटना में प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये देने की घोषणा की है।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…