भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के कटिहार में हुई दु:खद दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया, PMNRF से अनुग्रह राशि की घोषणा की

बिहार के कटिहार जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इस घटना में एक मोटरसाइकिल सवार की भी मौत हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दु:खद दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके अलावा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की, और यह भी बताया कि इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने X पर लिखा: “बिहार के कटिहार में हुई दुर्घटना अत्यंत दु:खद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकट परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।”

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

11 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

11 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

11 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

11 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

11 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

11 घंटे ago