भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने पालम में दुखद अग्निकांड पर गहरा शोक व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पालम में दुखद अग्निकांड पर गहरा शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

दिल्ली के पालम में अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा; “दिल्ली के पालम में हुई आग की घटना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर करे कि घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री”

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचे

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए…

2 घंटे ago

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बैंकों को सीमा पार लेनदेन को तेज करने के निर्देश दिए…

2 घंटे ago

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर…

2 घंटे ago

असम, केरलम और पुद्दुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए मतदान संपन्‍न

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न…

2 घंटे ago

जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से भेंट की

गृह मंत्रालय के 'वतन को जानो' कार्यक्रम में भाग लेने वाले जम्मू-कश्मीर के 250 सदस्यीय…

2 घंटे ago