प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत द्वारा रामसर स्थलों की शताब्दी पूरी करने पर असीम प्रसन्नता व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य (सुरहा ताल) को देश का 100वां रामसर स्थल घोषित किया गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह आर्द्रभूमि पक्षी विविधता के मामले में असाधारण रूप से समृद्ध है, जो कई प्रवासी और स्थानीय पक्षियों को आकर्षित करती है। श्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि यह उल्लेखनीय उपलब्धि भारत की अपने प्राकृतिक परिवेश, विशेष रूप से महत्वपूर्ण आर्द्रभूमियों की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कई वर्षों से की जा रही सामुदायिक भागीदारी, विज्ञान, नवाचार और सक्रिय जागरूकता पहलों के माध्यम से आर्द्रभूमि के संरक्षण और पुनरुद्धार के प्रयासों को अत्यधिक मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि ये सामूहिक प्रयास जैव विविधता के संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“रामसर स्थलों के संदर्भ में एक सदी बीत चुकी है।”
यह जानकर प्रसन्नता हुई कि उत्तर प्रदेश के बलिया स्थित जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य (सुरहा ताल) को भारत का 100वां रामसर स्थल घोषित किया गया है। यह आर्द्रभूमि पक्षी विविधता से समृद्ध है और कई प्रवासी एवं स्थानीय पक्षियों को आकर्षित करती है।
प्राकृतिक परिवेश और विशेष रूप से आर्द्रभूमि की रक्षा के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता इस उपलब्धि में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।
पिछले कई वर्षों से की जा रही सामुदायिक भागीदारी, विज्ञान, नवाचार और सक्रिय जागरूकता पहलों के माध्यम से आर्द्रभूमि के संरक्षण और पुनरुद्धार के प्रयासों को अत्यधिक मजबूती मिली है। ये प्रयास जैव विविधता को संरक्षित करने, पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित भविष्य का निर्माण करने में सहायक हैं।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के अवसर पर देश भर…
भारत के लक्ष्य सेन ने जापान में कुमामोतो मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरूष सिंग्लस का…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित…
न्यूज़ीलैंड के तौरंगा में माउंट मौनगानुई के बे ओवल में खेले गए 5वें वनडे मैच…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु; उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी;…