प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्रीलंका के उन लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की जिन्होंने चक्रवात दितवाह से हुई तबाही में अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, कल्याण और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
भारत के सबसे करीबी समुद्री पड़ोसी के साथ एकजुटता के एक मजबूत संकेत के रूप में, भारत सरकार ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तत्काल राहत सामग्री और महत्वपूर्ण मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) सहायता भेजी है। इस स्थिति में आवश्यकतानुसार भारत अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है।
भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और विजन महासागर के सिद्धांतों से प्रेरित होकर, प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि भारत जरूरत के समय में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा: “श्रीलंका के उन लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, जिन्होंने चक्रवात दितवाह के कारण अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं सभी प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, कल्याण और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
अपने निकटतम समुद्री पड़ोसी के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए, भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत तत्काल राहत सामग्री और महत्वपूर्ण मानवीय आपदा सहायता भेजी है। इस स्थिति में आवश्यकतानुसार, हम और अधिक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।
भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और विजन महासागर से प्रेरित होकर, भारत जरूरत के समय में श्रीलंका के साथ मजबूती से खड़ा है।
ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की…
भारत ने गॉल में आज दो मैचों की क्रिकेट टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में…
जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एहतियात…
सर्वोच्च न्यायालय ने भविष्य में प्रश्नपत्र लीक जैसे मामले रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने आज…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज बिहार में…