insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi expresses condolences to those who lost their lives in the shooting incident in Canada
अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कनाडा में गोलीबारी की घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “दुख की इस घड़ी में भारत कनाडा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया: “कनाडा में हुई भयावह गोलीबारी से मैं बेहद स्तब्ध हूं। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस दुख की घड़ी में भारत कनाडा के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *