insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi expresses deep grief over the demise of Padma Shri awardee organic farmer Smt. Pappammal
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जैविक किसान श्रीमती पप्पाम्मल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित जैविक किसान श्रीमती पप्पाम्मल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने कृषि, विशेषकर जैविक खेती के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोग उनकी विनम्रता और दयालु स्वभाव के लिए उनकी प्रशंसा करते थे।

प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा; “पप्पाम्मल जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। उन्होंने कृषि, विशेषकर जैविक खेती के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। लोग उनकी विनम्रता और दयालु स्वभाव के लिए उनकी प्रशंसा करते थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ओम शांति।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *