भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की घटना के बाद भूटान की एकजुटता की भावना के लिए आभार व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भूटान के चौथे नरेश महामहिम के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भारत के साथ एकजुटता के भावपूर्ण प्रदर्शन के लिए भूटान की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया। दिल्ली में हुई दुखद घटना के बाद, भूटान की जनता ने पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए एक अनोखी प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने करुणा और एकता के इस अप्रतिम कार्य की सराहना करते हुए कहा, “मैं इस भाव प्रदर्शन को कभी नहीं भूलूंगा।”

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा: “महामहिम चतुर्थ नरेश के 70वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में, भूटान के लोगों ने एक अनूठी प्रार्थना के माध्यम से दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद भारत के लोगों के साथ एकजुटता की भावना व्यक्त की। मैं इस भाव प्रदर्शन को कभी नहीं भूलूंगा।”

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने और हवाई हमले की स्थिति में घरों में रहने की सलाह दी

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और…

7 घंटे ago

भारत में बॉक्सिंग व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए NSDF और SAI ने इंडियन ऑयल के साथ साझेदारी की

राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने प्रतिभाओं…

7 घंटे ago

लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है; चीन के इनकार से यह तथ्य नहीं बदल सकता: विदेश मंत्रालय

भारत ने आज फिर दोहराया कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है, चीन…

8 घंटे ago

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

66वें राष्‍ट्रीय रक्षा महाविद्यालय पाठ्यक्रम के संकाय और पाठ्यक्रम प्रतिभागियों ने आज, 13 अक्टूबर 2026…

8 घंटे ago

आयुष मंत्रालय ने चार पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों में त्वचा सम्बंधी विकारों के उपचार के लिए दिशानिर्देश जारी किए

आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी में त्वचा सम्बंधी विकारों के प्रबंधन के…

8 घंटे ago