प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी को अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी हैं। लाल कृष्ण आडवाणी जी आज 8 नवंबर को अपने 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने एक लेख के माध्यम से अपने विचार साझा किए हैं, जिसमें उन्होंने भारत के लिए लाल कृष्ण आडवाणी जी के अमूल्य योगदान का उल्लेख किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी जी की उस यात्रा का स्मरण किया, जिसमें उन्होंने बंटवारे की विभीषिका झेलने और शून्य से अपना जीवन फिर से शुरू करने से लेकर, जनसंघ को मजबूत करने, भारतीय जनता पार्टी का निर्माण करने, आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए खड़े होने, सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा का नेतृत्व करने और सरकार में रहकर राष्ट्र की सेवा करने तक का सफर तय किया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी जी की अन्य रुचियों —जैसे कि उनका पढ़ने का गहरा शौक, संस्कृति और सिनेमा के प्रति उनका प्रेम, और एक लेखक के रूप में उनका महत्वपूर्ण योगदान पर भी प्रकाश डाला है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा: “आज, 8 नवंबर, एक ऐतिहासिक दिन है। आदरणीय लाल कृष्ण आडवाणी जी अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। इस विशेष अवसर पर, उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामानाएं।
मैंने एक लेख लिखा है, जिसमें मैंने भारत के लिए उनके चिरस्थायी योगदान का उल्लेख किया है।
मैंने उनकी पूरी यात्रा का स्मरण किया है—चाहे वह बंटवारे की विभीषिका झेलकर शून्य से जीवन का पुनर्निर्माण करना हो, जनसंघ को मजबूत करना और भारतीय जनता पार्टी का निर्माण करना हो, आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए खड़े होना हो, सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा का नेतृत्व करना हो, या फिर सरकार में रहकर राष्ट्र की सेवा करना हो।
मैंने आडवाणी जी के अन्य पहलुओं के बारे में भी लिखा है—जैसे कि उनकी पढ़ने में अत्यंत रुचि, संस्कृति और सिनेमा के प्रति उनका प्रेम, एक लेखक के रूप में उनका योगदान, और भी बहुत कुछ।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाई। उन्होंने…
ज्योतिपर्व दीपावली आज धार्मिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व…
पोलैंड के क्राको शहर में कल गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो…
रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।…
अमरीका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का…
वायु सेना के मालवाहक जहाज ने लद्दाख में 13,629 फीट की ऊंचाई पर स्थित न्योमा…