प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए चार विशिष्ट व्यक्तियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कई पोस्टों में प्रत्येक मनोनीत व्यक्ति के योगदान का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने उज्ज्वल निकम की कानूनी पेशे के प्रति उनके अनुकरणीय समर्पण और संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि उज्ज्वल निकम एक सफल वकील रहे हैं। उन्होंने महत्वपूर्ण कानूनी मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आम नागरिकों की गरिमा को बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य किया। श्री मोदी ने राज्यसभा में उनके मनोयन का स्वागत किया और संसदीय भूमिका में उनकी सफलता की कामना की।
प्रधानमंत्री ने सी. सदानंदन मास्टर के जीवन को साहस और अन्याय के प्रतिरोध का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि हिंसा और धमकी का सामना करने के बावजूद, सदानंदन मास्टर राष्ट्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध रहे। प्रधानमंत्री ने एक शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनके योगदान की भी प्रशंसा की और युवा सशक्तिकरण के प्रति उनके जुनून का उल्लेख किया। उन्होंने राष्ट्रपति जी द्वारा उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर बधाई दी और उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने हर्षवर्धन श्रृंगला के नामांकन पर कहा कि उन्होंने एक राजनयिक, बुद्धिजीवी और रणनीतिक विचारक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने भारत की विदेश नीति में हर्षवर्धन श्रृंगला के योगदान और भारत की जी20 अध्यक्षता में उनकी भूमिका की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर्षवर्धन श्रृंगला को राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर उन्हें खुशी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी अंतर्दृष्टि संसदीय बहसों को समृद्ध बनाएगी।
प्रधानमंत्री ने डॉ. मीनाक्षी जैन के मनोयन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है। उन्होंने एक विदुषी, शोधकर्ता और इतिहासकार के रूप में उनके विशिष्ट कार्य की सराहना की और शिक्षा, साहित्य, इतिहास और राजनीति विज्ञान में उनके योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने राज्यसभा में उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…
भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…
भारतीय वायु सेना ने कल आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…