भारत

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की सफल यात्रा के बाद नई दिल्ली लौट आए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिन की सफल यात्रा के बाद नई दिल्ली लौट आए हैं। तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर इस महीने की 6 से 8 तारीख तक इंडोनेशिया का दौरा किया। इस दौरान, प्रधानमंत्री ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय चर्चा की और साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की।

अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री मोदी मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया गए। प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के साथ तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में भी भाग लिया, जहां उन्होंने दोनों देशों के शीर्ष व्यापारिक नेताओं की सभा को संबोधित किया।

तीन देशों की यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में, प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर 10 से 11 जुलाई तक ऑकलैंड का दौरा किया। न्यूजीलैंड की यह यात्रा किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की 40 वर्षों में पहली यात्रा थी।

Editor

Recent Posts

राजस्थान में 16 जिलों की तीन हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए मतदान जारी

राजस्थान में 16 जिलों की तीन हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच…

5 घंटे ago

भारत यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया

भारत यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। यूरोप…

5 घंटे ago

भारतीय स्टेट बैंक ने हाल के डेटा लीक के बाद ग्राहकों की जमा राशि सुरक्षित होने का आश्वासन दिया

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि साइबर घटना में जिन ग्राहकों की निजी…

6 घंटे ago

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी) की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में वित्तीय स्थिरता एवं विकास परिषद (एफएसडीसी)…

6 घंटे ago

डीआरआई ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत पाकिस्तानी वस्तुओं पर लगे प्रतिबंध को दरकिनार करने के एक और प्रयास को विफल किया

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट के अंतर्गत पाकिस्तान से आयातित या निर्यातित…

6 घंटे ago