insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi with US President Donald Trump
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ। प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत इस क्षेत्र में तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाली का समर्थन करता है।

प्रधानमंत्री ने होर्मुज़ स्ट्रेट को खुला, सुरक्षित और सुलभ बनाए रखने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि यह वैश्विक शांति, स्थिरता और आर्थिक कल्याण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

दोनों नेता क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए जा रहे निरंतर प्रयासों के संबंध में एक-दूसरे के संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा: “राष्ट्रपति ट्रम्प का फोन आया और उनके साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ। भारत इस क्षेत्र में तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाली का समर्थन करता है। पूरे विश्व के लिए यह आवश्यक है कि होर्मुज़ स्ट्रेट खुला, सुरक्षित और सुलभ बना रहे। हम शांति और स्थिरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में निरंतर संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *