भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच आज ऑकलैंड में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद दोनों देशों ने रक्षा, पशुपालन एवं डेयरी, पर्यटन, खेल और आपदा प्रबंधन से जुड़े पाँच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का ऑकलैंड स्थित गवर्मेंट हाउस में औपचारिक स्‍वागत किया गया। न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्‍टोफर लक्‍सन ने उन्‍हें राजकीय सम्‍मान के साथ रिसिव किया। औपचारिक स्‍वागत के बाद दोनो प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान रक्षा पशुपालन खेल पयर्टन आपदा प्रबंधन से जुडे पांच समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ। भारत न्‍यूजीलैंड संबंध को नई गति मिली। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्री जो भारत न्यूजीलैंड बिजनेस इंगेजमेंट कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने रिकॉर्ड कार्य समय में मुक्‍त व्‍यापार समझौते के सम्‍पन होने पर खुशी जताई और विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि वर्ष 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्‍यापार दुगुना हो जाएगा। उन्‍होंने न्यूजीलैंड के उद्योग जगत को भारत मे निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत केवल एक बडा बाजार ही नहीं बल्कि वैश्विक विकास का एक सशक्‍त लॉंच मंच भी है।

वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 40 वर्ष बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूज़ीलैंड यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक ऐतिहासिक पड़ाव है।

40 साल के बाद भारत के प्रधानमंत्री का न्‍यूजीलैंड आना हुआ है और इस प्रकार से आर्थिक राजधानी में कार्यक्रम बना करके भारत और न्‍यूजीलैंड के संबंधों को नई एक ताकत देने का एक अवसर पैदा किया है। कि मैं बहुत-बहुत आभारी हूं। यह हमारे संबंधों में एक ऐतिहासिक पडाव है जो हमारे संबंधों की नई ऊर्जा हमारे मित्रता के नए संकल्‍प दोहराने वाला है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों ने सामरिक साझेदारी स्थापित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जो भविष्य के सहयोग को नई दिशा देगा। प्रधानमंत्री ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते को द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने वाला एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्‍होंने कहा कि भारत और न्यूज़ीलैंड हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

लोकतांत्रिक मूल्‍यों के दृढ विश्‍वास हमें नेचरल पार्टनर बनाता है। मेड फार इच अदर जैसा है और दूसरी प्रकार से दो मैरीटाइम देश के रूप में हमारा करीबी सहयोग इंडो– पैसीफिक को एक नई ताकत देता है। और शांति के हमारे जो लक्ष्‍य हैं उसको एचीव करने में हमारे संबंध एक नई ऊर्जा भर सकते हैं।

न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई देगी। उन्होंने कहा कि सामरिक साझेदारी से व्यापार सहित कई क्षेत्रों में सहयोग का दायरा और बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री आज भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे तथा उद्योग और खेल जगत की प्रमुख हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों की जान बचाने में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता के लिए कैप्टन स्मित माछर की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारी खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल…

58 मिनट ago

फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू से हमला करने की कोशिश के आरोप में विमान के सह-पायलट को गिरफ्तार

दुबई से इस्राएल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कप्तान पर चाकू…

3 घंटे ago

दीपावली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार किया; संतुलित दृष्टिकोण का समर्थन किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दीपावली से पहले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने से इनकार कर दिया…

3 घंटे ago

भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल की

भारत ने कल रात गुवाहाटी में खेले गये तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे एक…

3 घंटे ago

PRIP के पहले राउंड के तहत 41 फार्मा और मेडटेक नवाचार प्रोजेक्ट्स के लिए 1,600 करोड़ रुपए मंज़ूर किए गए

फार्मा मेडटेक सेक्टर में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने (पीआरआईपी) के पहले चरण के…

4 घंटे ago