insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi addresses webinar on Technology, Reforms and Finance for a Developed India
अंतर्राष्ट्रीय भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर UAE के राष्‍ट्रपति और इस्राएल के प्रधानमंत्री के साथ वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर UAE के राष्‍ट्रपति और इस्राएल के प्रधानमंत्री के साथ वार्ता की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दु:ख जताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है। प्रधानमंत्री ने यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए यूएई के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे यह भी जोर दिया कि भारत क्षेत्र में तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बात की। इस बात-चीत के दौरान प्रधानमंत्री ने हाल के घटनाक्रमों के बारे में भारत की चिंताओं से उन्हें (बेंजामिन नेतन्याहू) अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुश्मनी जल्द खत्म करने की आवश्यकता पर भारत की स्थिति को फिर से दोहराया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *