अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन में ग्लोबल साउथ की समस्‍याओं का उल्‍लेख किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अल्प विकसित और विकासशील देश- ग्लोबल साउथ की स्थिति पर बल देते हुए ब्राजील के रियो डी जनेरो में जी-20 शिखर सम्मलेन को संबोधित किया। भुखमरी और निर्धनता के विरूद्ध लडाई और सामाजिक समावेशन पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक संघर्षों का ग्लोबल साउथ के देशों पर पडने वाले प्रतिकूल प्रभावों का उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जी-20 अध्यक्षता के दौरान लिए गए जन केंद्रित निर्णयों को आगे बढाने के लिए ब्राजील की सराहना भी की। उन्होंने भारत के जी-20 विषय एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की टिकाऊ प्रासंगिकता की पुष्टि की। प्रधानमंत्री मोदी ने समावेशी वैश्विक शासन सुधारों का आह्वान किया। यह शिखर सम्मेलन 80 राष्टों के समर्थन से निर्धनता और भुखमरी से निपटने के लिए वैश्विक गठबंधन के शुभारंभ का साक्षी बना। एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने इस पहल को सराहनीय बताया।

भारत की घरेलू उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दशक में 25 करोड़ से अधिक लोगों को निर्धनता से उबारा गया है। देश में 80 करोड नागरिकों को निःशुल्क अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं, 55 करोड़ नागरिकों को विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ बीमा योजना का लाभ दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अफ्रीका और अन्य क्षेत्रों को दी जाने वाली सहायता सहित वैश्विक खाद्य सुरक्षा में भारत के योगदान को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत ने जी-20 की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को इसमें शामिल करके एक ऐतिहासिक पहल की है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का…

7 घंटे ago

कृषि जैविक संसाधन ने पूरे भारत में जैव विविधता पहल के लिए एबीएस लाभ के रूप में लगभग 1.04 करोड़ रुपये जुटाए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…

8 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ गया

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित एअर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…

9 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने अल्पसंख्यक अधिकारों के उल्लंघन और सैन्य नियंत्रण को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की

भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन…

9 घंटे ago