भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 11 वर्षों में सरकार की किसान हितैषी पहलों के दूरगामी प्रभाव को रेखांकित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले 11 वर्षों में सरकार की किसान हितैषी पहलों के दूरगामी प्रभाव को रेखांकित किया है, जो कृषि समुदाय के लिए सम्मान और समृद्धि का एक महत्वपूर्ण चरण है।

उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि और किसान फसल बीमा योजना जैसी प्रमुख पहलों पर प्रकाश डाला और इन्हें किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में लगातार वृद्धि के कारण देश के खाद्यान्न उत्पादकों को न केवल अपनी फसलों के उचित मूल्य मिल रहे हैं, बल्कि उनकी आय में भी वृद्धि हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर बल दिया कि देश के मेहनती किसानों की सेवा करना उनकी सरकार के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने पिछले 11 वर्षों पर विचार करते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न पहलों ने न केवल किसानों के बीच समृद्धि बढ़ाई है, बल्कि कृषि क्षेत्र के समग्र परिवर्तन में भी योगदान दिया है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि सरकार ने मृदा स्वास्थ्य और सिंचाई जैसे प्रमुख पहलुओं पर बारीकी से ध्यान दिया है, जो काफी लाभदायक रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि किसानों के कल्याण के लिए हमारे प्रयास आने वाले समय में और अधिक जोश के साथ जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने अपने किसानों के लिए सम्मान और समृद्धि पर काम किया है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा;

“हमारे किसान भाई-बहनों को पहले जहां छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी उधार लेने को मजबूर होना पड़ता था, वहीं बीते 11 साल में हमारी सरकार के निर्णयों से उनका जीवन बहुत आसान हुआ है। पीएम किसान सम्मान निधि हो या फिर किसान फसल बीमा, हमने उनके कल्याण के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। अब एमएसपी में निरंतर बढ़ोतरी से देश के अन्नदाताओं को ना सिर्फ फसलों की उचित कीमत मिल रही है, बल्कि उनकी आय भी बढ़ रही है।

11 वर्ष किसान सम्मान के”

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…

6 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

6 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

7 घंटे ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

8 घंटे ago