भारत

प्रधानमंत्री मोदी को नाइजीरिया के दूसरे सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया

स्टेट हाउस में आयोजित एक समारोह में, नाइजीरिया संघीय गणराज्य के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भारत-नाइजीरिया संबंधों को बढ़ावा देने में उनके राजनीतिक कौशल और शानदार योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार – “ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर” से सम्मानित किया। पुरस्कार के प्रशस्ति-पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत भारत को एक वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित किया गया है और उनके परिवर्तनकारी शासन ने सभी के लिए एकता, शांति और साझा समृद्धि को बढ़ावा दिया है।

इस पुरस्कार को स्वीकार करते हुए, प्रधानमंत्री ने इस सम्मान को भारत के लोगों और भारत तथा नाइजीरिया के बीच दीर्घकालिक व ऐतिहासिक मित्रता को समर्पित किया। उन्होंने आगे कहा कि यह सम्मान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1969 के बाद इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले विदेशी नेता हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

10 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

12 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

12 घंटे ago