प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली में बारह हजार दो सौ करोड़ रूपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखीं। उन्होंने साहिबाबाद और न्यू अशोक नगर के बीच 46 अरब रूपए की लागत से तैयार किए गए तेरह किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन भी किया। प्रधानमंत्री ने साहिबाबाद, आरआरटीएस स्टेशन से न्यू अशोक नगर, आरआरटीएस स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन में यात्रा की और स्कूली बच्चों के साथ बातचीत की।
प्रधानमंत्री मोदी ने जनकपुरी और कृष्णा पार्क के बीच दिल्ली मेट्रो फेज़-4 के दो दशमलव आठ किलोमीटर लंबे खंड का भी उद्घाटन किया। इस पर बारह अरब रूपए की लागत आई है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली मेट्रो चरण-चार के अंतर्गत साढ़े 26 किलोमीटर लंबे रिठाला-कुंडली खंड का शिलान्यास भी किया। यह कॉरिडोर दिल्ली में रिठाला को हरियाणा में नत्थूपुर-कुंडली से जोड़ेगा। प्रधानमंत्री इस समय दिल्ली के रोहिणी इलाके के जापनी पार्क में एक रैली को संबोधित कर रहे है।
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के रोहिणी इलाके में केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के अत्याधुनिक भवन की भी आधारशिला रखेंगे। यह कैंपस अत्याधुनिक स्वास्थ्य देखभाल और चिकित्सा ढांचा उपलब्ध कराएगा।
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज भारत के चीता संरक्षण…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सऊदी अरब के वाणिज्य मंत्री डॉ. माजिद…
दिल्ली में पंजीकृत 30 लाख रुपये तक की एक्स-शोरूम मूल्य वाली सभी इलेक्ट्रिक कारों को…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित…
मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग ने नई दिल्ली के…
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…