मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के अहमदाबाद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के अहमदाबाद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे, सड़क, बिजली, आवास और वित्त क्षेत्रों की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद और भुज के बीच भारत की पहली नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन किया। उन्होंने कई रूट पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाई, जिनमें नागपुर से सिकंदराबाद, कोल्हापुर से पुणे, आगरा कैंट से बनारस, दुर्ग से विशाखापत्तनम, पुणे से हुबली और वाराणसी से दिल्ली के लिए 20 कोच वाली पहली वंदे भारत ट्रेन शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के सिंगल विंडो आईटी सिस्टम (SWITS) को भी लॉन्च किया।

प्रधानमंत्री ने कई प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिनमें समाखियाली-गांधीधाम और गांधीधाम-आदिपुर रेलवे लाइनों का चौगुना करना, अहमदाबाद के एएमसी में प्रतिष्ठित सड़कों का विकास और बकरोल, हाथीजन, रामोल और पंजरपोल जंक्शन पर फ्लाईओवर पुलों का निर्माण शामिल है।

प्रधानमंत्री ने कच्छ में कच्छ लिग्नाइट थर्मल पावर स्टेशन में 30 मेगावाट सौर प्रणाली, 35 मेगावाट बीईएसएस सोलर पीवी परियोजना और मोरबी और राजकोट में 220 किलोवोल्ट सबस्टेशन का भी उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री ने वित्तीय सेवाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए डिज़ाइन किए गए अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के सिंगल विंडो आईटी सिस्टम (SWITS) का भी शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 30,000 से अधिक घरों को मंजूरी दी और इन घरों के लिए पहली किस्त जारी की। उन्होंने पीएमएवाई योजना के तहत घरों के निर्माण का भी शुभारंभ किया और राज्य के लाभार्थियों को, पीएमएवाई के शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों के तहत पूर्ण घर सौंपे।

इसके अलावा, उन्होंने अहमदाबाद और भुज के बीच भारत की पहली नमो भारत रैपिड रेल और नागपुर से सिकंदराबाद, कोल्हापुर से पुणे, आगरा कैंट से बनारस, दुर्ग से विशाखापत्तनम, पुणे से हुबली और वाराणसी से दिल्ली तक चलने वाली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

Editor

Recent Posts

यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमरीका, यूक्रेन और रूस आज अबूधाबी में बातचीत शुरू करेंगे

यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमरीका, यूक्रेन और रूस आज अबूधाबी में बातचीत…

4 घंटे ago

गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:05 बजे शीतकाल के लिए होंगे बंद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12 बजकर 5…

5 घंटे ago

गोवर्धन पूजा आज देशभर में मनाई जा रही है

गोवर्धन पूजा आज देशभर में मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में स्थानीय लोगों के…

5 घंटे ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से फोन पर बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से…

5 घंटे ago