प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया, जो गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को जोड़ता है। पुल का उद्घाटन करने के बाद, प्रधानमंत्री पास के लाचित घाट गए और कामरूप जिले के अमीनगांव में स्थित आईआईएम गुवाहाटी के अस्थायी परिसर और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के राष्ट्रीय डेटा केंद्र का वर्चुअली उद्घाटन किया।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने भारत के चार शहरों के लिए पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया। इनमें गुवाहाटी के लिए 100, नागपुर और भावनगर के लिए 50-50 तथा चंडीगढ़ के लिए 25 बसें शामिल हैं। प्रधानमंत्री गुवाहाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं के बूथ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने डिब्रूगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकसित मोरन बाईपास पर आपातकालीन लैंडिंग सुविधा का उद्घाटन किया और लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों तथा हेलीकॉप्टरों का हवाई प्रदर्शन देखा। प्रधानमंत्री आज एक दिवसीय असम दौरे पर हैं।
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता…
पश्चिम एशिया क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारत और चीन को राहत देते हुए रूस से…
गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दो हत्याओं और एक व्यक्ति की आत्महत्या…
सर्वोच्च न्यायालय ने इंटरनेट से बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री का पता लगाने और…