insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi invites Bangladesh Prime Minister Tarique Rahman to visit India
अंतर्राष्ट्रीय भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने का निमंत्रण दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्लादेश के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री तारिक रहमान को सहपरिवार भारत आने का निमंत्रण दिया है। प्रधानमंत्री तारिक रहमान को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की उत्सुकता जताई। उन्‍होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश घनिष्‍ठ पड़ोसी हैं तथा दोनों देशों के बीच साझा इतिहास, सांस्‍कृतिक संबंध, शांति और समृद्धि की आकांक्षा पर आधारित गहरी मित्रता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री रहमान को उनकी चुनावी जीत पर बधाई देते हुए इसे जनता के विश्‍वास और नेतृत्‍व में भरोसे का प्रतीक बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत, कनेक्टिविटी, व्यापार, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, कौशल विकास, ऊर्जा, स्वास्थ्य, सांस्कृतिक और जन-समुदाय संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में बांग्‍लादेश के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधत्‍व, लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने किया।

राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने ढाका के जातीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में नई सरकार को शपथ दिलाई। बाद में 25 कैबिनेट मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली और मंत्रालय का बंटवारा जल्द होने की उम्मीद है। समारोह में भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और विदेश सचिव विक्रम मिश्री मौजूद रहे। शपथ के बाद बिरला ने संसद भवन में नए प्रधानमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। तारीख रहमान पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान और पूर्व प्रधानमंत्री खरीदा जिया के बेटे हैं और 17 साल लंदन में रहने के बाद दिसंबर में देश लौटे हैं। उनके शपथ के साथ लगभग दो दशक बाद बीएमपी के नेतृत्व वाली सरकार की वापसी हुई है और अगस्त 2024 में अवामी लीग सरकार के पतन के बाद बने यूनुस के अंतरिम प्रशासन का औपचारिक अंत हो गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *