भारत

पीएम मोदी ने संसद में राष्ट्रपति के संबोधन की सराहना की, इसे विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक व्यापक विज़न बताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों में माननीय राष्ट्रपति के संबोधन की सराहना की है तथा इसे विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक व्यापक विज़न बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि माननीय राष्ट्रपति ने विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख पहलों पर प्रकाश डाला तथा सर्वांगीण विकास के साथ-साथ भविष्योन्मुखी विकास के महत्व को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति के संबोधन में एक ऐसे भारत की परिकल्पना है, जहां युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि माननीय राष्ट्रपति के भाषण में पिछले दशक में हमारे देश की सामूहिक उपलब्धियों का भी सुंदर ढंग से सारांश प्रस्तुत किया गया है तथा भाषण में हमारी भविष्य की आकांक्षाओं को भी शामिल किया गया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया; “राष्ट्रपति जी का आज संसद के दोनों सदनों में दिया गया संबोधन, विकसित भारत के निर्माण की दिशा में राष्ट्र के मार्ग की रूपरेखा को प्रतिध्वनित करता है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में की गई पहलों पर प्रकाश डाला और सर्वांगीण तथा भविष्योन्मुखी विकास के महत्व को रेखांकित किया।

उनके संबोधन में ऐसे भारत की परिकल्पना की गयी है, जहाँ युवाओं को आगे बढ़ने के सर्वोत्तम अवसर प्राप्त होंगे। इस संबोधन में प्रेरक रोडमैप भी शामिल हैं, जो एकता और दृढ़ संकल्प की भावना के साथ हमारे द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के लिए तैयार किये गए हैं।”

“माननीय राष्ट्रपति के भाषण में पिछले दशक में हमारे राष्ट्र की सामूहिक उपलब्धियों का अच्छे तरीके से सारांश प्रस्तुत किया गया है और भाषण में हमारी भविष्य की आकांक्षाओं को भी शामिल किया गया है। इस संबोधन में आर्थिक सुधार, अवसंरचना विकास, स्वास्थ्य सेवा में हुई प्रगति, शिक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, ग्रामीण विकास, उद्यमिता, अंतरिक्ष और अन्य को भी प्रमुखता दी गयी है।”

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

5 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

5 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

5 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

5 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

5 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

5 घंटे ago