भारत

कनाडा की यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद क्रोएशिया रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कनाडा की यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद आज सुबह क्रोएशिया रवाना हो गए। यह उनकी तीन देशों की यात्रा का तीसरा और अंतिम पड़ाव है।

साइप्रस और कनाडा की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज दोपहर बाद क्रोएशिया की राजधानी ज़गरेब पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री की इस ऐतिहासिक क्रोएशिया यात्रा के दौरान भारत और मध्य एवं दक्षिण पूर्वी यूरोप के इस देश के बीच उच्च-स्तरीय वार्ता होगी।

यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली क्रोएशिया यात्रा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंद्रेज प्लेनकोविक के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इस बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृषि, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में चार समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री आज शाम को क्रोएशिया के राष्ट्रपति ज़ोरान मिलनोविच से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले क्रोएशियाई योद्धाओं के सम्मान में जगरेब में स्थित होमलैंड स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने भी जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा की अपनी सफल यात्रा पूरी की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के लोगों को धन्यवाद दिया और G7 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए कनाडा सरकार के प्रयासों की सराहना की।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

11 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

11 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

12 घंटे ago