प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कनाडा की यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न करने के बाद आज सुबह क्रोएशिया रवाना हो गए। यह उनकी तीन देशों की यात्रा का तीसरा और अंतिम पड़ाव है।
साइप्रस और कनाडा की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर बाद क्रोएशिया की राजधानी ज़गरेब पहुंचने वाले हैं। प्रधानमंत्री की इस ऐतिहासिक क्रोएशिया यात्रा के दौरान भारत और मध्य एवं दक्षिण पूर्वी यूरोप के इस देश के बीच उच्च-स्तरीय वार्ता होगी।
यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली क्रोएशिया यात्रा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंद्रेज प्लेनकोविक के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। इस बातचीत के बाद दोनों देशों के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृषि, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में चार समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
प्रधानमंत्री आज शाम को क्रोएशिया के राष्ट्रपति ज़ोरान मिलनोविच से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले क्रोएशियाई योद्धाओं के सम्मान में जगरेब में स्थित होमलैंड स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने भी जाएंगे।
प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा की अपनी सफल यात्रा पूरी की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के लोगों को धन्यवाद दिया और G7 शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के लिए कनाडा सरकार के प्रयासों की सराहना की।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…
भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…
भारतीय वायु सेना ने कल आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…