मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से कज़ान में आयोजित हो रहे 16वें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो गए हैं। शिखर सम्मेलन का विषय न्यायपूर्ण वैश्विक विकास और सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना है।

रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने कहा कि शिखर सम्मेलन नेताओं को प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इसमें ब्रिक्स द्वारा शुरू की गई पहलों की प्रगति का भी आकलन किया जाएगा। विनय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

प्रधानमंत्री की रूस यात्रा के बारे में नई दिल्ली में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि भारत ब्रिक्स का संस्थापक सदस्य है और इसकी स्थापना के बाद से ही इसने इसकी सभी गतिविधियों, पहलों और सहभागिताओं में भाग लिया है। विक्रम मिस्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत ब्रिक्स के लिए बहुत मूल्यवान है और इसके योगदान ने आर्थिक विकास, सतत विकास और वैश्विक शासन सुधार जैसे क्षेत्रों में ब्रिक्स के प्रयासों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विदेश सचिव ने कहा कि ब्रिक्स वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है। विक्रम मिस्री ने कहा कि दो दिवसीय शिखर सम्मेलन आर्थिक सहयोग को भी मजबूत करेगा, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवा और युवा आदान-प्रदान के लिए सहयोग को बढ़ावा देगा। विदेश सचिव ने कहा कि यह पहला शिखर सम्मेलन है जो पिछले साल जोहान्सबर्ग शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स के पहले विस्तार के बाद हो रहा है। विक्रम मिस्री ने कहा कि शिखर सम्मेलन आज से शुरू होगा लेकिन शिखर सम्मेलन का मुख्य दिन कल होगा। उन्होंने कहा कि शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री के कुछ द्विपक्षीय बैठकों में भाग लेने की उम्मीद है।

Editor

Recent Posts

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच आज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच आज न्यूजीलैंड…

4 घंटे ago

मौसम विभाग ने केरलम के सभी जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी

केरलम के सभी जिलों में आज बारिश की चेतावनी दी गई है। केरलम के एर्नाकुलम,…

4 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी, ‘अल नीनो’ से दुनिया भर में अर्थव्यवस्था को लग सकता है बड़ा झटका

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि प्राकृतिक जलवायु घटना ‘अल नीनो’ से दुनिया भर…

4 घंटे ago

दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता खराब होने के बाद पहले चरण के उपाय लागू किए गए

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सी.ए.क्यू.एम.) ने ग्रेडेड…

4 घंटे ago

दिल्ली में ग्रैप-1 लागू होने के बाद कार्यदिवसों में आज से 20 अतिरिक्त फेरे लगाएगी दिल्ली मेट्रो

दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-एक यानी ग्रैप-1 लागू होने के बाद, दिल्ली मेट्रो रेल…

4 घंटे ago