प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अनुच्छेद 370 और 35(ए) को निरस्त करने के संसद के 5 वर्ष पुराने निर्णय को याद करते हुए इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया, जिससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में प्रगति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत हुई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया: “आज हमारे देश के इतिहास के एक महत्वपूर्ण क्षण के 5 साल पूरे हो रहे हैं, जब भारतीय संसद ने अनुच्छेद 370 और 35 (ए) को निरस्त करने का फैसला किया था। यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में प्रगति और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत थी। इसका मतलब था कि भारत के संविधान को इन जगहों पर अक्षरशः लागू किया जाएगा, जो महान संविधान निर्माताओं की दृष्टि के अनुरूप है। निरस्तीकरण के साथ महिलाओं, युवाओं, पिछड़े, जनजातीय और वंचित समुदायों के लिए सुरक्षा, सम्मान और अवसर आए, जो विकास के लाभ से वंचित थे। साथ ही, इसने दशकों से जम्मू-कश्मीर में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर रखना भी सुनिश्चित किया है।
मैं जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हमारी सरकार उनके लिए काम करती रहेगी और आने वाले समय में उनकी आकांक्षाओं को पूरा करेगी।”
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…