अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार कारिस से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पेरिस में एआई एक्शन समिट से इतर एस्टोनिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलार कारिस से मुलाकात की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात थी।

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति कारिस ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और एस्टोनिया के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध लोकतंत्र, कानून के शासन और स्वतंत्रता एवं बहुलवाद के मूल्यों के प्रति उनकी साझा प्रतिबद्धता पर आधारित हैं। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, आईटी और डिजिटल, संस्कृति, पर्यटन और लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते द्विपक्षीय सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में चल रहे द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने एस्टोनियाई सरकार और कंपनियों को भारत में विकास संबंधी अवसरों का पता लगाने और डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।

दोनों नेताओं ने भारत-यूरोपीय संघ की रणनीतिक साझेदारी के संदर्भ में भारत-एस्टोनिया साझेदारी के महत्व पर भी ध्यान दिया। उन्होंने भारत-नॉर्डिक-बाल्टिक प्रारूप में मंत्रिस्तरीय आदान-प्रदान की शुरुआत का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों तथा संयुक्त राष्ट्र में सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया।

दोनों नेताओं ने भारत और एस्टोनिया के बीच बढ़ते सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर संतोष व्यक्त किया। इस संबंध में, प्रधानमंत्री मोदी ने एस्टोनिया में योग की लोकप्रियता की सराहना की।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम के गोलाघाट जिले में हुए हादसे में हुई लोगों की…

8 मिनट ago

नीति आयोग ने ‘पीएलआई योजनाओं के प्रभाव का आकलन’ रिपोर्ट जारी की

नीति आयोग ने आज ‘पीएलआई योजनाओं के प्रभाव का आकलन’ शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी…

10 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के मैसूरु में भारत के पहले एलईडी डोम तारामंडल, ‘कॉसमॉस-मैसूरु तारामंडल’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूर में भारत के पहले एलईडी डोम तारामंडल,…

12 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विशाखापट्टनम में 31वें सीआईआई साझेदारी शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित सीआईआई साझेदारी शिखर…

13 घंटे ago

भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय सैन्‍य दल रवाना

12वें भारत-श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति 2026 में भाग लेने के लिए भारतीय सशस्त्र…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कर्नाटक के बेंगलुरु में प्रशांति कुटीरम् के स्वर्ण जयंती समारोह…

14 घंटे ago