भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने वियनतियाने में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के अवसर पर थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 अक्टूबर 2024 को वियनतियाने में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के अवसर पर थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा से मुलाकात की। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच यह पहली मुलाकात थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने थाई प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री शिनावात्रा ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनके ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग पर बातचीत की। उन्होंने उप-क्षेत्रीय, क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मंचों पर घनिष्ठ सहयोग स्थापित करने के तरीकों पर भी अपने विचार साझा किये। इस संदर्भ में, उन्होंने बिम्सटेक के माध्यम से क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

थाईलैंड के साथ भारत के संबंध भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जिसका इस वर्ष एक दशक पूरा हो रहा है। इसके साथ ही भारत के इंडो-पैसिफिक विजन के भी दस वर्ष पूरे हो रहे हैं।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

9 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

11 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

12 घंटे ago