भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिलीपींस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन के अवसर पर फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष आसियान की सफल अध्यक्षता के लिए फिलीपींस को बधाई दी। उन्होंने वर्ष 2024 से आसियान में भारत के लिए देश समन्वयक के रूप में फिलीपींस की भूमिका और आसियान-भारत संबंधों को सुदृढ़ करने में उसके निरंतर सहयोग की सराहना की।

दोनों नेताओं ने सितंबर 2026 में नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अवसर पर अपनी हाल ही में हुई मुलाकात को आत्मीयता से याद किया। उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर को आमंत्रित किया था। दोनों नेताओं ने अगस्त 2025 में राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच स्थापित रणनीतिक साझेदारी के अंतर्गत रक्षा एवं सुरक्षा, अंतरिक्ष, रेलवे अवसंरचना, फिनटेक तथा व्यापार एवं निवेश जैसे विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में आई तेजी की सराहना की।

दोनों नेताओं ने आपसी हित के प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

Editor

Recent Posts

MoRTH ने NH-44 और NH-19 के दिल्ली-आगरा मार्ग पर सड़क के ऊपर पुल, फ्लाईओवर और वाहन अंडरपास बनाने की मंजूरी दी

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के दिल्ली-आगरा मार्ग पर…

2 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्वाड को एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्वाड को एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी बताया। उन्होंने चारों सदस्य…

5 मिनट ago

ICAR और विकासशील देशों के लिए RIS ने नई दिल्ली में विकासशील देशों के बीच कृषि सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस)…

10 मिनट ago

राष्ट्रपति ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान के वर्ष भर चलने वाले स्वर्ण जयंती समारोहों का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री ने जापान समुद्री आत्मरक्षा बल के साथ द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास JIMEX 2026 में भाग लिया

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्री ने 13-14 नवंबर 2026 को जापान के समुद्री आत्मरक्षा बल…

3 घंटे ago

भारत और स्वीडन ने निम्न-कार्बन औद्योगिक रूपांतरण को गति देने के लिए जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में LeadIT 3.0 का शुभारंभ किया

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज तुर्किये के अंताल्या में…

3 घंटे ago