प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पराक्रम दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी का योगदान अद्वितीय था और वे साहस और दृढ़ संकल्प के प्रतीक थे।
प्रधानमंत्री ने अपनी एक्स-पोस्ट में लिखा: “आज, पराक्रम दिवस के अवसर पर, मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान अद्वितीय है। वे साहस और दृढ़ संकल्प के प्रतीक थे। उनका दृष्टिकोण हमें उनके सपनों के अनुरूप भारत बनाने के लिए प्रेरित करता रहेगा।”
“आज सुबह लगभग 11:25 बजे मैं पराक्रम दिवस कार्यक्रम में अपना संदेश साझा करूंगा। यह दिन हमारी भावी पीढ़ियों को चुनौतियों का सामना करने और साहस के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा, जैसा कि सुभाष बाबू ने किया था।”
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें बताया…
एपीडा ने 24 सितंबर 2026 को कर्नाटक से जीआई टैग वाली गुलबर्गा तुअर दाल की…
सोने की तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…
सीमा पार तस्करी के खिलाफ अपनी निरंतर कार्रवाई को जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय…
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आज नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश…