प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सर शिवसागर रामगुलाम वनस्पति उद्यान, पैम्पलमाउसेस में सर शिवसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जगन्नाथ की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पुष्पांजलि समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉरीशस की प्रगति और भारत-मॉरीशस संबंधों के लिए एक मजबूत नींव बनाने में दोनों नेताओं की अमिट विरासत को याद किया।
पुष्पांजलि समारोह के बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने ऐतिहासिक उद्यान में “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के तहत एक पेड़ लगाया।
अमरीकी संघीय विमानन प्रशासन ने आज दूरसंचार में आई खराबी के कारण हवाई यातायात नियंत्रण…
केंद्र सरकार ने इस महीने के दूसरे पखवाड़े के लिए घरेलू बाजार में चीनी की…
माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने अपनी सेवाओं में तकनीकी खराबी के लिए माफी मांगी है। इससे कई…
वस्तु और सेवा सहित भारत के कुल निर्यात में इस वर्ष अक्टूबर में पिछले वर्ष…
ओमान के मस्कत में अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में आज भारत का सामना पाकिस्तान…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में…