भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्हें भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में हमेशा एक महान व्यक्ति के रूप में याद किया जाएगा। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने राष्ट्रवाद की भावना को प्रज्वलित करने के लिए अथक प्रयास किया और साथ ही शिक्षा व सेवा पर जोर दिया।” इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने पुणे में पिछले साल आयोजित एक कार्यक्रम में अपने भाषण का वीडियो लिंक भी साझा किया। इस कार्यक्रम में उन्हें लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक ऐसा निडर नायक बताया, जो भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रतिबद्ध था। मोदी ने कहा, “उनके आदर्श और विचार लाखों लोगों, खासकर युवाओं के दिलो-दिमाग में आज भी गूंजते रहते हैं।” उत्तर प्रदेश में 1906 में जन्मे आजाद ने एक क्रांतिकारी नेटवर्क चलाया था और अंग्रेजों के हाथों कभी भी नहीं पकड़े जाने की प्रतिज्ञा ली थी। उन्होंने ‘आजाद’ बने रहने के अपने संकल्प पर कायम रहते हुए, 1931 में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान खुद को गोली मार ली थी। वहीं, 1856 में जन्मे तिलक अखिल भारतीय स्तर पर लोकप्रिय उन नेताओं में से एक थे, जो आजादी के आंदोलन के दौरान उभरे थे।

Editor

Recent Posts

केरलम के सभी जिलों में आज भी बारिश की चेतावनी, राज्य के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट

केरलम के सभी जिलों में आज भी बारिश की चेतावनी दी गई है। राज्य के…

3 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शनकारियों की मौत के मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग का समर्थन किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरश ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शनकारियों की मौत…

3 घंटे ago

रूस से तेल खरीदने वाले पांच देशों पर सौ प्रतिशत शुल्क लगाने का विधेयक अमरीका की सीनेट में पारित

अमरीकी सीनेट ने रूस से तेल खरीदने वाले चीन और अन्य देशों को दंडित करने…

3 घंटे ago

झारखंड में जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच कल पहली औपचारिक वार्ता हुई

झारखंड में जे.पी.एस.सी. और जे.एस.एस.सी. परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के…

3 घंटे ago

भारत ने प्रस्तावित FCRA विधेयक पर एक अमरीका सांसद की आपत्तियों को खारिज किया

भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक-एफसीआरए पर एक अमरीकी सांसद की आपत्तियों को खारिज…

3 घंटे ago

भारतीय भुगतान परिषद ने स्पष्ट किया- उपभोक्ताओं और छोटे व्यापारियों के लिए यू.पी.आई. लेनदेन निःशुल्क रहेगा

भारतीय भुगतान परिषद ने कहा है कि यूपीआई के माध्यम से किया जाने वाला डिजिटल…

4 घंटे ago