प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लेने से लेकर, संविधान सभा की अध्यक्षता करने और देश के पहले राष्ट्रपति बनने तक, उन्होंने अतुलनीय गरिमा, समर्पण और उद्देश्य की स्पष्टता के साथ राष्ट्र की सेवा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लंबे समय के सार्वजनिक जीवन में वह सादगी, साहस और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण से पहचाने जाते थे। उनकी अनुकरणीय सेवा और दूरदर्शिता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया: “डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी को उनकी जयंती पर नमन। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदार होने से लेकर, संविधान सभा की अध्यक्षता करने और देश के प्रथम राष्ट्रपति बनने तक, उन्होंने अतुलनीय गरिमा, समर्पण और उद्देश्य की स्पष्टता के साथ हमारे राष्ट्र की सेवा की। लंबे समय के सार्वजनिक जीवन में वह सादगी, साहस और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण से पहचाने जाते थे। उनकी अनुकरणीय सेवा और दूरदर्शिता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बेन कैपिटल इन्वेस्टर्स, एलएलसी द्वारा प्रबंधित और/या सलाह दिए गए…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चूबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में…
उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उप-राष्ट्रपति भवन में इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच)…