insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi praised the Republic Day celebrations, which were filled with enthusiasm and national pride.
भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्साह और राष्ट्रीय गौरव से परिपूर्ण गणतंत्र दिवस समारोह की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भारत ने गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह और गर्व के साथ मनाया। उन्होंने रेखांकित किया कि कर्तव्य पथ पर आयोजित भव्य परेड ने भारत के लोकतंत्र की मजबूती, इसकी विरासत की समृद्धि तथा राष्ट्र को एक सूत्र में बाँधने वाली हमारी एकता को प्रदर्शित किया। समारोह की झलकियाँ साझा करते हुए उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय गौरव का सशक्‍त प्रदर्शन देखने को मिला।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष अंतोनियो कोस्टा तथा यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फ़ॉन डेर लेयेन की मेजबानी करना भारत के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उनकी उपस्थिति भारत–यूरोपीय संघ (ईयू) साझेदारी की बढ़ती मजबूती तथा साझा मूल्यों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में भारत और यूरोप के बीच गहन होते संवाद और सहयोग को नई गति प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में भारत के सशक्त सुरक्षा तंत्र का प्रदर्शन किया गया, जो राष्ट्र की तैयारी, तकनीकी क्षमता और अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति अटल वचनबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड ने भारत के सुरक्षा बलों की सुदृढ़ होती क्षमताओं की झलक प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि भारत के सुरक्षा बल वास्तव में राष्ट्र का गौरव हैं और परेड के दौरान उनकी प्रभावशाली उपस्थिति को दर्शाती झलकियाँ साझा कीं।

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कर्तव्य पथ पर भारत की सांस्कृतिक विविधता का सजीव और रंगारंग प्रदर्शन देखने को मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने उल्लेख किया कि परेड में जीवंत प्रस्तुतियों और झांकियों के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक बहुलता का उत्सव मनाया गया, जो राष्ट्र की समृद्ध एवं विविध विरासत को प्रतिबिंबित करता है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *