प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर सर एम. विश्वेश्वरैया के योगदान को याद किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी इंजीनियरों को शुभकामनाएं भी दीं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “इंजीनियर्स दिवस पर उन सभी इंजीनियरों को बधाई, जो हर क्षेत्र में प्रगति कर रहे हैं, नवाचार कर रहे हैं और महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान कर रहे हैं। सर एम. विश्वेश्वरैया को याद कर रहा हूं, जिनके इंजीनियरिंग में योगदान को व्यापक रूप से जाना जाता है।”
देश के महान अभियंता एवं राजनयिक एम.विश्वेश्वरैया की जयंती को प्रति वर्ष अभियंता दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह पूर्ववर्ती मैसूर साम्राज्य के दीवान भी रहे और उन्होंने अभियांत्रिकी के क्षेत्र में कई अग्रणी कार्य किए।
पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय पाक कला संस्थान ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में भारत नवीकरणीय ऊर्जा…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बेआते माइनल-राइजिंगर…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइज़ुमी ने फिलीपींस के सेबू…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2039-40 तक के लिए…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने केन्द्र प्रायोजित एक योजना (सीएसएस),…