भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने महान तमिल कवि सुब्रमण्या भारती की जयंती पर उनकी संपूर्ण रचनाओं का संग्रह जारी किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली में तमिल कवि और स्‍वाधीनता सेनानी सुब्रह्मण्‍य भारती के संपूर्ण कार्य के संग्रह का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सुब्रह्मण्‍य भारती को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश आज महान कवि की जयंती मना रहा है।

आज देश महाकवि सुब्रह्मण्य भारती जी की जन्म जयंती मना रहा है। मैं सुब्रह्मण्य भारती जी को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भारत की संस्कृति और साहित्य के लिए भारत के स्वतंत्रता संग्राम की स्मृतियों के लिए और तमिलनाडु के गौरव के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाकवि सुब्रह्मण्‍य भारती के कार्य के संग्रह का विमोचन करते हुए उन्‍हें सम्‍मान का अनुभव हो रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि समृद्ध भारत और प्रत्‍येक व्‍यक्ति के सशक्तिकरण के लिए सुब्रह्मण्‍य भारती का विजन पीढि़यों को प्रेरित कर रहा है।

यह संकलन रिसर्च स्कॉलर्स के लिए बहुत मददगार साबित होगा। आज गीता जयंती का पावन अवसर भी है। सुब्रह्मण्य भारती जी की गीता के प्रति गहरी आस्था थी और गीता ज्ञान को लेकर उनकी समझ भी उतनी ही गहरी थी। उन्होंने गीता का तमिल में अनुवाद किया। उसकी सरल और सुगम व्याख्या भी की और आज देखिए, आज गीता जयंती सुब्रह्मण्य भारती जी की जयंती और उनके कामों के प्रकाशन का सहयोग अनेक प्रकार से त्रिवेणी संगम है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन देश की संस्‍कृति और साहित्‍य के लिए, भारत के स्‍वाधीनता संघर्ष की स्‍मृतियों के लिए और तमिलनाडु के गौरव के लिए महत्‍वपूर्ण अवसर है।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने सार्वजनिक जगहों से आवारा कुत्तों को हटाने के निर्देशों में ढील देने से इनकार किया

सर्वोच्च न्यायालय ने आज सार्वजनिक स्थानों से पकड़े गए लावारिस कुत्तों को टीकाकरण या नसबंदी…

4 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वियतनाम के उप-प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री जनरल फान वान जियांग ने हनोई में द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हनोई में वियतनाम के उप- प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय रक्षा मंत्री…

4 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने हावड़ा-दिल्ली मार्ग पर क्षमता बढ़ाने के लिए 962 करोड़ रुपये की लागत वाली 54 किलोमीटर लंबी किउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजना को स्वीकृति दी

भारतीय रेलवे ने हावड़ा-दिल्ली कॉरिडोर पर क्षमता बढ़ाने, परिचालन क्षमता में सुधार और निर्बाध रेल…

5 घंटे ago

सरकार ने मंदिर के स्वर्ण भंडारों के मुद्रीकरण को लेकर किए गए झूठे दावों पर स्पष्टीकरण दिया

कुछ मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि…

5 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने दक्षिणी रेलवे की 993 करोड़ रुपये की लागत वाली अरक्कोनम-चेंगलपट्टू दोहरीकरण परियोजना (68 किमी) को स्‍वीकृति दे दी

भारतीय रेलवे ने दक्षिणी रेलवे की 993 करोड़ रुपये की लागत वाली अरक्कोनम-चेंगलपट्टू दोहरीकरण परियोजना…

5 घंटे ago