भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, रतन टाटा ने हमेशा दूसरों का मनोबल बढ़ाया है और वे अपने प्रशंसकों की स्‍मृतियों में बने रहेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि उद्योगपति और परोपकारी रतन टाटा के जीवन से यह प्रेरणा मिलती है कि सच्‍चे नेतृत्‍व का आकलन किसी की उपलब्धियों से नहीं बल्कि सबसे कमजोर व्‍यक्ति‍ का ध्‍यान रखने की उसकी क्षमताओं से होता है। एक राष्‍ट्रीय दैनिक में छपे अपने आलेख में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि रतन टाटा को इस भौतिक संसार से अलविदा हुए एक महीना बीत चुका है लेकिन उनकी अनुपस्थिति न केवल भारत में बल्कि विश्‍वभर में समाज के प्रत्‍येक वर्ग को महसूस हो रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि रतन टाटा उन लोगों की स्‍मृतियों में जीवित रहेंगे, जिनके लिए उन्‍होंने काम किया और सपने बुने। उन्‍होंने कहा कि रतन टाटा युवा‍ओं के लिए प्रेरणा थे और वे इस बात के प्रतीक थे कि सपनों को साकार किया जा सकता है और करूणा तथा मानवता के साथ सफलता प्राप्‍त की जा सकती है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि रतन टाटा राष्‍ट्र के स्‍टार्टअप-इको-सिस्‍टम का नेतृत्‍व करने के लिए प्रसिद्ध हो गए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि रतन टाटा की राष्ट्र भक्ति संकट के समय सर्वाधिक उजागर हुई। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुम्‍बई में 26/11 की घटना के बाद ताज होटल को तेज़ी से फिर से खोलना इस बात का प्रमाण है। उन्‍होंने भारत राष्‍ट्र की आवश्‍यकता को समझा और आतंकवाद के खिलाफ झुकने से इन्‍कार कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने उन दिनों को याद किया जब उन्‍होंने गुजरात में रतन टाटा के साथ मिलकर काम किया था, जहां उद्योगपति ने भारी निवेश किया था।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

2 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

3 घंटे ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

4 घंटे ago

पीयूष गोयल ने जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक से अलग फ्रांस, कनाडा, सऊदी अरब और दक्षिण कोरिया के व्यापार मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं

वाणिज्य तथा उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की…

6 घंटे ago

जापान एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 15 स्‍वर्ण, 25 रजत और 35 कांस्‍य सहित कुल 75 पदक जीते

जापान में एशियाई खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। आज भारतीय पहलवान सुजीत…

6 घंटे ago