insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi said that the results of the Delhi assembly elections are an indication of the country's trust in the BJP's double engine government
भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम भाजपा की डबल इंजन सरकार में देश के भरोसे का संकेत

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम इस बात का प्रतीक है कि देश भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार पर भरोसा करता है। उन्‍होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि दिल्ली के असली मालिक दिल्ली के लोग हैं।

दिल्‍ली की युवा पीढ़ी, 21वीं सदी में पैदा हुए साथी, अब पहली बार दिल्‍ली में भाजपा का सुशासन देखेंगे। भाजपा की डबल इंजन सरकार के लिए देश में कितना भरोसा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली एक शहर मात्र नहीं है, बल्कि यह एक लघु भारत है जो एक भारत श्रेष्ठ भारत की धारणा के अनुरूप है।

दिल्‍ली मिनी हिन्‍दुस्‍तान है। ये लघु भारत है। दिल्‍ली एक भारत श्रेष्‍ठ भारत के विचार को जीती है। दिल्‍ली में दक्षिण भारत के लोग भी हैं, पश्चिम भारत के लोग भी हैं, पूर्वी भारत के लोग भी हैं। एक तरह से दिल्‍ली विविधताओं से भरे भारत का लघु रूप है।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि समाज के हर वर्ग ने बड़ी संख्या में भाजपा को वोट दिया। उन्होंने कहा कि दिल्‍ली की महिला मतदाता भाजपा की ढाल बन गई हैं और नारी-शक्ति से किया गया प्रत्‍येक वादा पूरा किया जाएगा।

हमने हर राज्‍य में नारी शक्ति से किए हर वायदे को पूरा किया है। आज करोड़ो माताओं-बहनों को हमारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मैं दिल्‍ली की मातृ शक्ति से भी कहता हॅूं, चुनाव में उनसे किया वायदा जरूर पूरा किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार की खिलाफत का नारा देने वाली आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचारी निकली।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *