प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्व पर लिखे गए एक लेख को साझा किया है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भरता और विकास की दिशा में भारत की यात्रा के लिए सबसे महत्वपूर्ण घटक के रूप में वर्णित किया है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा एक लेख पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा:
“केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्व पर प्रकाश डाला है और इसे आत्मनिर्भरता एवं विकास की दिशा में भारत की यात्रा के लिए सबसे महत्वपूर्ण घटक के रूप में वर्णित किया है ।
केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि शिक्षक आज तेजी से डिजिटल क्लासरूम, एआई, बदलते पाठ्यक्रम और सीखने के विभिन्न माध्यमों को आत्मसात कर रहे हैं, जिन्हें पीएम ईविद्या, दीक्षा और स्वयं जैसे प्लेटफार्मों द्वारा सहायता मिल रही है।”
यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमरीका, यूक्रेन और रूस आज अबूधाबी में बातचीत…
अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी…
ब्रिटेन के लेखक एम जॉन हैरिसन को उनके व्यंग्यात्मक उपन्यास द एंड ऑफ एवरीथिंग के…
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12 बजकर 5…
गोवर्धन पूजा आज देशभर में मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में स्थानीय लोगों के…
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से…